बांका : जलजमाव से बना है फिसलन का डर, लोग परेशान, प्रबंधन शिथिल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 14 जून 2018

बांका : जलजमाव से बना है फिसलन का डर, लोग परेशान, प्रबंधन शिथिल

[gidhaur.com | धोरैया(बांका)] - प्रखंड क्षेत्र में कूर्मा गाँव की तरफ़ जाने वाली सड़क महीनों से जलजमाव के कारण बड़ी आबादी के लोग  परेशान हैं। जलजमाव के कारण मोटर गाड़ी तक फिसलने का डर बना रहता है। बताते चलें कि, इस जलजमाव को पार कर ही धोरैया प्रमुख का आवास है। कुर्मा गांव में कई जगह जलजमाव की समस्या है। इस सबंध में यंग स्टार क्लब कुर्मा के अध्यक्ष गुलफराज आलम ने स्थानीय मुखिया त्रिभुवन प्रसाद से मिल कर इस समस्या से निजात दिलाने की बात कही।
मिली जानकारी अनुसार, नियम के अनुसार पंचयात स्वच्छता समिति के अध्यक्ष पहले मुखिया हुआ करते थे। नये प्रावधान के अनुसार वार्ड सदस्य इसके अध्यक्ष अब होंगे। वार्ड नंबर 4 के सदस्य अरविंद मोदी इस समिति के अध्यक्ष चुने गए हैं। इस बैठक में इस समिति में एएनएम और अध्यक्ष का संयुक्त खाता खोला जाना होता है। जिसमें साफ सफाई  से संबंधित कार्य होता है।एएनएम श्रीमती पार्वती कुमारी के मनमानी लालफीताशाही के कारण खाता का हस्तांतरण नहीं हो पाया। 

[क्या कहते हैं मुखिया]
इस संदर्भ में पूछे जाने पर मुखिया त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि विभिन्न समस्याओं एवं पर्व त्यौहार को देखते हुए सभी की सुविधा हेतु अपने निजी कोष से साफ सफाई व नाली काम कराया जाएगा।

पाठकों को बता दें कि, उक्त समस्या से निजात पाने के पश्चात पंचायत वासी अमन चैन के साथ पर्व का आनंद ले सकेंगे।
 
(रूपेश कुमार राजा)
बांका  |  14/06/2018, गुरूवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -