ब्रेकिंग : बदल गए गिद्धौर बीडीओ, चिरंजीवी पाण्डेय को प्रखंड की कमान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 12 जून 2018

ब्रेकिंग : बदल गए गिद्धौर बीडीओ, चिरंजीवी पाण्डेय को प्रखंड की कमान

गिद्धौर (सुशान्त सिन्हा) : एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सबसे पहले आपके समक्ष आपका पसंदीदा और तेजी से बढ़ता गिद्धौर डॉट कॉम पोर्टल सामने ला रहा है। जी हाँ! बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के 351 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

इसी क्रम में बेलहर, बांका में पदस्थापित श्री चिरंजीवी पाण्डेय को गिद्धौर प्रखंड का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है।

जबकि पूर्व से पदस्थापित गिद्धौर बीडीओ विकास कुमार को बांका के फुलीडूमर प्रखंड भेज दिया गया है।

इस अधिसूचना के मुताबिक पूर्व से पदस्थापित पदाधिकारियों के अलावा प्रतीक्षारत पदाधिकारियों को भी प्रखंड की जिम्मेवारी दी गई है।

इन पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर पदस्थापित किया गया है। इस सन्दर्भ में अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

12/06/2018, मंगलवार 

Post Top Ad -