चकाई : RJD कार्यकर्ताओं ने थामा JDU का दामन, सुमित सिंह ने किया स्वागत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 31 मई 2018

चकाई : RJD कार्यकर्ताओं ने थामा JDU का दामन, सुमित सिंह ने किया स्वागत

[gidhaur.com | चकाई(जमुई)] :-  .बुधवार को चकाई प्रखंड अंतर्गत रामसिंहडीह पंचायत के बिराजपुर गांव में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह के मौजूदगी में पूर्व मुखिया समेत राजद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जिसमे राजद के गजाधर यादव, नरेश यादव पूर्व सरपंच, गुलटन यादव सरपंच, अशोक यादव, पूरण मियाँ, विनोद पंडित, ललन यादव, कार्तिक शर्मा जी,शंकर रजक जी,रंजीत यादव,रामचू यादव,जलधर यादव,सहित तीन दर्जन से अधिक राजद और माले कार्यकर्ताओं को सुमित कुमार सिंह जी ने जदयू की सदस्यता दिलाई।
जदयू में शामिल होने वाले ज्यादातर पूर्व मुखिया, सरपंच आदि शामिल थे।  वही मौके पर पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा कि इन नेताओं के आने से पार्टी को मजूबती मिलेगी।  दल के नेता नीतीश कुमार और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जदयू में आने वालों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि जदयू केवल राजनीति में नहीं बल्कि सामाजिक कार्यक्रम में भी दिलचस्पी रखती है। जदयू अन्य दलों से अलग है। पार्टी में लोकतंत्र है और यहां छोटे- बड़े हर कार्यकर्ता को उचित सम्मान मिलता है।
मौके पर कामदेव पासवान ,पूर्व मुखिया पार्वती देवी,अलाउद्दीन अंसारी ,कमल यादव ,राजकुमार दास ,प्रकाश पंडित ,लालू पासवान ,परमानंद दास के अलावे जिप सदस्य गोबिंद चौधरी ,राजीव रंजन पांडेय,रंजीत राय,अमित तिवारी,महेंद्र सिंह आदि मंचासीन थे।

(श्याम सिंह तोमर)
चकाई | 31/5/2018, गुरूवार
www.gidhaur.com

Responsive Advertisement