अलीगंज : कमिटी गठित कर क्षत्रिय संघ की मजबूती पर दिया जोर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 27 मई 2018

अलीगंज : कमिटी गठित कर क्षत्रिय संघ की मजबूती पर दिया जोर

[gidhaur.com|अलीगंज(जमुई)] :- रविवार को प्रखंड के मध्य विधालय सोनखार के प्रांगण में  क्षत्रिय संघ की बैठक जिला उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता ओम प्रकाश सिंह ने किया। मौके पर सभा को संबोधित करते जिला उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का पूर्वज सब दिन समाज की भलाई व सेवा करने का काम किया है। चाहे देश की आजादी की जंग हो या इसके पूर्व का भी इतिहास भी इनकी वीरता का बखान करती है। सिर्फ आज भी एक व संगठित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आजादी की जंग में 80 वर्ष होने बाद वीर कुंवर सिंह ने अपनी ताकत दिखाई थी। इसलिए क्षत्रिय समाज को आज भी अपने समाज को पतन से बचाने के लिए युवाओं में एकता एवं संगठन बनाकर उनकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करना होगा। बैठक में तत्काल संगठन गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के पद पर ओम प्रकाश सिंह,उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह,सचिव दीपक सिंह, कोषाध्यक्ष रविशंकर सिंह और 25 सदस्यी कमिटी का गठन किया गया। बैठक में संगठन मजबूती के साथ सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही क्षत्रिय समाज के गांव-गांव जाकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान 3 जून से चलाने का भी निर्णय लिया गया। संघ के नव मनोनीत अध्यक्ष ने आगामी बैठक 10 जून को +2 एम आर पुरी हाईस्कूल ताजपुर में करने का तिथि निर्धारित किया गया है। जिसमें क्षत्रिय संघ के लोगों से बड़ी संख्या में जूटकर आने का आह्वान किया गया।
अवसर पर महेन्द्र सिंह,उमाशंकर सिंह,कारू सिंह,चंद्रशेखर सिंह, टियुस  सिंह,रविशंकर सिंह, राजेश सिंह, सूजीत कुमार सिंह,गुलटेन सिंह, सहित बड़ी संख्या में  क्षत्रीय समाज के लोग एकत्रित नजर आए।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 27/5/2018, रविवार
www.gidhaur.com

Responsive Advertisement