सिमुलतला : 4 घंटे का लिया गया ब्लाॅक, परेशान रहे यात्री - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 27 मई 2018

सिमुलतला : 4 घंटे का लिया गया ब्लाॅक, परेशान रहे यात्री

[gidhaur.com | सिमुलतला(जमुई)] :- रविवार को जसीडीह-झाझा रेल खंड में टावर वैगन ब्लॉक के कारण अलग अलग समय मे कुल चार घण्टा का ब्लॉक लिया गया। लाहाबन स्टेशन के नजदीक डाउन ट्रैक में पॉइंट मरम्मती के कारण 11:55 बजे से लेकर 2:45 बजे तक एवं सिमुलतला-झाझा के मध्य डीएमटी ब्लॉक एक बजे से तीन बजे तक इसी खंड में टॉवर वैगन ब्लॉक 1:15 बजे से लेकर 2:45 बजे तक लिया गया। ब्लॉक के कारण जसीडीह झाझा खंड में 63567-68 आसनसोल-झाझा-आसनसोल, 63565-66 जसीडीह-झाझा-जसीडीह मेमू रद्द कर दिया गया। इसके अलावा डाउन की कई गाड़ियाँ प्रभावित हो गई। जानकारी के अनुसार लाहाबन स्टेशन के नजदीक ट्रैक पॉइंट चेंज करने के कारण ब्लॉक लिया गया।
ब्लाॅक के दौरान यात्रियों के माथे पर चिन्ता की लकीरें देखी गई।
(बीरेन्द्र कुमार)
सिमुलतला | 27/5/2018, रविवार
www.gidhaur.com

Responsive Advertisement