अलीगंज : समीक्षा बैठक में पहुँचे जमुई DM, फरियादियों की लगी कतार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 26 मई 2018

अलीगंज : समीक्षा बैठक में पहुँचे जमुई DM, फरियादियों की लगी कतार

[gidhaur.com | अलीगंज(जमुई)] :-  सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करने अलीगंज प्रखंड पहुँचे जमुई के जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने शनिवार को बैठक किया।
मीटींग समाप्तोपरान्त जैसे ही डीएम साहब बैठक सभा कक्ष से बाहर निकल रहे थे कि फरियादियों का हुजूम उनके सामने उमड़ पड़ा। फिर जिलाधिकारी ने प्रखंड मुख्यालय के बीडीओ कक्ष में बारी-बारी से फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या निष्पादन करने का निर्देश दिया। फरियादियों में प्रखंड उप प्रमुख उषा देवी ने पुरसंडा पंचायत में नियोजन समय से एक ही विद्यालय जमे रहने से शिक्षक मनमानी ढंग से कार्य और सही समय से विधालय संचालन नही होने की बात बताई।  डीएम के सामने उन्होंने कहा कि शिक्षक स्कूल के बजाय दिनभर बाजार में नेतागिरी करते नजर आते हैं। जिससे बच्चों का भविष्य दाँव पर लगा  है।
वहीं फरियादी पुतुल देवी ने जमुई जिलाधिकारी के समक्ष आवेदन देते हुए कुछ दबंग के द्वारा बेवजह परेशान करने व रास्ता रोकने के साथ घर पर चढ़कर गाली गलौज व गोलीबारी करने की शिकायत के बाद भी थाना प्रभारी के द्वारा कोई कारवाई नही किये जाने की शिकायत करते हुए  अपने परिवार के सुरक्षा की गुहार लगायी। वहीं फरियादियों के कतार में खड़े कृषक धर्मेन्द्र कुशवाहा ने धनामा गांव में पेयजल संकट से जुझ रहे ग्रामीणों को निजात दिलाने की मांग की। इसके बाद अलीगंज गोखुलचक पासवान टोला के ग्रामीणों ने सात निश्चय योजना से वंचित रखने की शिकायत भी डीएम से की।
वार्ड संघ ने प्रखंड अध्यक्ष उचित कुमार ने जिलाधिकारी को दर्जनों  वार्ड सदस्यों हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर बीडीओ पर सात निश्चय योजनाओं में वार्ड सदस्यों को उपेक्षित एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज |  26/5/2018, शनिवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -