पटना : CM ने किया ‘100 सफल लोक शिकायत निवारण’ पुस्तिका का लोकार्पण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 24 मई 2018

पटना : CM ने किया ‘100 सफल लोक शिकायत निवारण’ पुस्तिका का लोकार्पण

[gidhaur.com | News Desk] :- बुधवार को  बिहार के मुखिया श्री नीतीश कुमार ने जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय-पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा तैयार की गई ‘100 सफल लोक शिकायत निवारण’ पुस्तिका का लोकार्पण किया।

बेतिया जिले के मंगुराहा वन विश्रामागार में लोकार्पित इस पुस्तिका में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम-2015 के माध्यम से आम-आवाम को समस्याओं से मिले समाधान का उल्लेख है। पुस्तक लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री ने स्थानीय नेताओं से मुलाकात भी की।

पुस्तक लोकार्पण से पूर्व मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सीमा बल की 44वीं वाहिनी सीमा चैकी, बलबल स्थित सोंफा मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य में शांति, सद्भाव एवं लोक कल्याण की कामना की। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को माला एवं गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने सोंफा मंदिर क्षेत्र में किये गये कटाव निरोधक कार्यों का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर सांसद श्री सतीष चन्द्र दूबे, विधायक श्री विनय वर्मा, मुख्य सचिव श्री अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अतीश चंद्रा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय पदाधिकारीगणों की उपस्थिति देखी गई।

पटना | 23/5/2018, बुधवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -