जमुई जिले के अलीगंज में प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 23 May 2018

जमुई जिले के अलीगंज में प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव आयोजित

[gidhaur.com |अलीगंज] :- प्रखंड मुख्यालय के किसान भवन में बुधवार को आत्मा कृषि जमुई के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह खरीफ महोत्सव का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर ईमाम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम रतन सिंह ने किया। खरीफ सह कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए बीडीओ मो. जफर ईमाम ने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए कई योजनाएँ चला रखी है, जिससे किसान कृषि कार्य करने में सहायता मिल रही है। सरकार किसानों को फसल बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध करा रही है। किसान हाईब्रीड फसल लगाकर कम लागत में अधिक आय हासिल कर रहे हैं। कृषि समन्वयक व कृषि वैज्ञानिक ने उपस्थित किसानों को खरीफ फसल के विभिन्न प्रभेद के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियाँ दी।
मौके पर पैक्स अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह,बीसीओ जितेन्द्र कुमार,किसान समन्वयक संतोष कुमार,किसान सलाहकार अवधेश कुमार ,अरूण कुमार,भुषण कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 23/5/2018
www.gidhaur.com

Post Top Ad