अलीगंज : प्रखंड स्तरीय किसान कल्याण कर्मशाला आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 2 मई 2018

अलीगंज : प्रखंड स्तरीय किसान कल्याण कर्मशाला आयोजित

1000898411
IMG-20180502-WA0008
[gidhaur.com | अलीगंज(जमुई)]:- बुधवार को प्रखंड के किसान भवन में किसान कलयाण कर्मशाला का आयोजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामरतन सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पिंकी कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रखंड प्रमुख ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए कई योजनाएँ चलाई जा रही है, जिसका लाभ किसान उठा रहें हैं। सरकार के द्वारा किसानों को अनुदानित दर रवि एवं खरीफ फसलों का बिचडा सहित कई कृषि यंत्र भी अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उप परियोजना निदेशक मुकूल कुमार एवं कृषि वैज्ञानिक डाॅ. प्रमोद कुमार  ने किसानों को कृषि संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारियां दी।
मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डाॅ. प्रमोद कुमार,बीसीओ जितेन्द्र कुमार,कृषि समन्वयक अविनाश कुमार,संतोष कुमार,प्रमोद कुमार वर्मा,विकास कुमार,किसान सलाहकार अवधेश कुमार,शशिभूषण कुमार,अरूण कुमार,राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 02/05/2018, बुधवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -