जमुई : भाजपा कार्यकर्ताओं से सम्मानित होकर मजदूरों के चेहरे पर आई मुस्कान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 2 मई 2018

जमुई : भाजपा कार्यकर्ताओं से सम्मानित होकर मजदूरों के चेहरे पर आई मुस्कान

gidhaur.com(न्यूज डेस्क) :- मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर जमुई जिले के केन्डीह पंचायत अंतर्गत नरियाना गांव स्थित महादलित मुहल्ले में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिला पार्षद बिकास प्र. सिंह के नेतृत्व में महादलित परिवारों के महिला एवं पुरूषों के बीच अंगवस्त्र वितरण कर उनको सम्मानित किया गया। उपस्थित ग्रामीणों से मिलकर अपना सुखद अनुभव व्यक्त करते हुए समारोह के नेतृत्वकर्ता बिकास प्र. सिंह ने कहा कि भारत को विकसित और संप्रभुत्व राष्ट्र निर्माण में सभी की मजदूर वर्ग का जबरदस्त योगदान रहा है। जब भी राष्ट्र निर्माण की बात होती है उसमें सड़क,मकान,किसान,खेती,  जैसे कार्य को स्तंभ देने वाले प्रशंसा के पात्र बनते हैं और आज देश की आबादी 125 करोड़ होने के बाबजूद खाद्यान में आत्मनिर्भर होना, मजदूर की कड़ी मेहनत के बदौलत ही संभव हो सका है।
श्री बिकास ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भी आप सभी मजदूरों के लिए अनेक योजनाएं समर्पित कर चूकी है जो सीधे उनके जीवन शैली से जुडी है। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेन्द्र पासवान ने की।
[मजदूरों को इन योजनाओं से कराया अवगत]
★स्वास्थ्य से लेकर मकान
★रोजगार लायक प्रशिक्षण
★12 रुपये में दुर्घटना बीमा
★330 रुपये में निश्चित बीमा
★बेटियों के जन्म से ही कम राशि जमा पर उसकी विवाह तक एकमुश्त अच्छी खासी राशि की निकासी जिससे विवाह में अभिभावक को कोई परेशानी न हो
★मुफ्त में बच्चे-बच्चियों की पढ़ाई प्रारम्भ से लेकर उच्च शिक्षा देना
★ जलावन में गोइठा,वाले धुएं की जगह गैस कनेक्शन
★ सपरिवार स्वस्थ रहें इसके लिए आयुष्मान भारत जैसे योजना के तहत 5 लाख तक की बीमा
★ पैसों के अभाव में मजदूर के बच्चे शिक्षा से वंचित ना रहे इसकी पक्की व्यवस्था
मजदूरों को सम्मानित करते भाजपा कार्यकर्ता

इस मजदूर दिवस सम्मान समारोह के अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता श्री नरेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी उदय नारायण सिंह, महामंत्री बालमुकुंद सिंह, युवा नेता विक्की सिंह,नीरज रावत, गोरेलाल मांझी, गनोरी मांझी, बाबूलाल मांझी, सरोज मांझी आदि की उपस्थिति में श्री अलीजान मांझी,भरोषी मांझी, मनकी देवी, झोपड़ी देवी समेत दर्जनों मजदूर वर्ग सम्मानित हुए। वहीं सम्मानित होने वाले मजदूरों ने इस सम्मान से खुश होकर भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें साधुवाद का हकदार बताया।
(अभिषेक कुमार झा)
गिद्धौर02/04/2018, बुधवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -