अलीगंज : 1 सप्ताह से विद्यालय का चक्कर काट रही है छात्रा, नहीं हुआ नामांकन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 10 मई 2018

अलीगंज : 1 सप्ताह से विद्यालय का चक्कर काट रही है छात्रा, नहीं हुआ नामांकन

[gidhaur.com | अलीगंज(जमुई)] :- प्रखंड के नव उतकरमित उच्च विद्यालय अवगीला-चौरासा में वर्ग आठ में नामांकन के लिए चौरासा गांव की छात्रा निशु कुमारी एक सप्ताह से विद्यालय का चक्कर काट रही है। लेकिन विद्यालय प्रभारी के द्वारा नामांकन के लिए साफ तौर पर इंकार कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त आनंद विद्या निकेतन अलीगंज से वर्ग सात पास करने के बाद वर्ग आठ में नामांकन के लिए  विद्यालय जाने के बाद प्रभारी के द्वारा इंकार करते हुए कहा कि मुझे पता नही है कि प्रखंड में कितने विद्यालय मान्यता प्राप्त हैं।
डीईओ कार्यालय से विद्यालय को कोई जानकारी नही दी गईं है। जानकारी मिलने के बाद ही नामांकन किया जायेगा। नामांकन नही होने से छात्रा काफी चिंतित है।और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है।
इधर जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु ने बताया कि प्रभारी को जानकारी नही होगी बिहार सरकार से सभी मान्यता प्राप्त वाले विद्यालय के छात्र छात्राओं को नामांकन करनी है।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 10/05/2018, गुरूवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -