अलीगंज : खबर का हुआ असर, स्थानीय विधायक के पहल पर बना यात्री शेड - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 28 अप्रैल 2018

अलीगंज : खबर का हुआ असर, स्थानीय विधायक के पहल पर बना यात्री शेड



gidhaur.com(अलीगंज) :-  प्रखंड के बीआरसी स्थित नवादा -सिकंदरा मुख्य मार्ग में बना यात्री शेड को वर्षों पूर्व एक अनियंत्रित बस चालक के अचानक संतुलन बिगड़ जाने से यात्री शेड धाराशायी हो गया था, जिससे बसों का इंतजार करने में यात्रियों व बाजार आए आम लोगों को काफी सहुलियत मिलती थी।
लेकिन यात्री शेड धाराशायी हो जाने आमजन व यात्री को पेड़ों के छाँव व किसी दुकान तथा सड़क किनारे बसों का इंतजार करने को मजबूर थे।
स्थानीय लोगों ने कई बार स्थानीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से जर्जर यात्री शेड को  बनवाने की मांग प्रमुखता से किया था लेकिन वर्षो बीत जाने के बाद भी किसी ने सकारात्मक प्रयास नही किया ।आखिर कई वर्षो तक जर्जर अवस्था में पड़ा रहा है।जर्जर यात्री शेड को gidhaur.com में प्रकाशित खबर ने स्थानीय सांसद व विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया । वर्षों बीत जाने के बाद सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी से स्थानीय लोगों ,समाजसेवियों बुद्धिजीवियों ने विधायक को लिखित आवेदन देकर यात्री  शेड को मरम्मत कराने की मांग भी किये थे।  प्रकाशित खबर को देखते ही विधायक आमजन व यात्रियों की सहुलियत को ध्यन में रखते हुए यात्री शेड बनवाने की सकारात्मक पहल किया परिणामत: आज उसी स्थान पर नया यात्री शेड बनकर तैयार हो रहा है। विधायक ने कहा कि आमजन की सुविधा को देखते हुए हमने यात्री शेड बनवाने का पहल  किया है,जो पुरा होने  के कगार पर है। वहीं यात्री शेड बनने से प्रखंडवासियों में हर्ष है।

  [क्षतिग्रस्त यात्री शेड की खबर - क्लिक करें]

 प्रखंड के समाजसेवी शशिशेखर सिंह मुन्ना,बखौरी पासवान,धर्मेन्द्र कुशवाहा,आनंदलाल पाठक,मो राशिद,मो अशरफ,गोरेलाल यादव,कारू यादव,महेन्द्र यादव,चंद्रशेखर आजाद सहित कई लोगों ने इस सकारात्मक पहल के लिए विधायक को धन्यवाद दिया है।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 28/4/2018, शनिवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -