सिकन्दरा : एससी एसटी ने मुख्य चौक पर किया चक्का जाम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 2 अप्रैल 2018

सिकन्दरा : एससी एसटी ने मुख्य चौक पर किया चक्का जाम

[gidhaur.com | सिकन्दरा] :- सोमवार को सिकंदरा प्रखंड के अंतर्गत सिकंदरा चौक पर अंबेडकर युवा मंच के तत्वावधान में दलित उत्पीड़न अधिनियम 1989 में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा छेड़छाड़ कर कमजोर किया गया। जिसके विरोध में सिकंदरा प्रखंड के तमाम दलित एवं आदिवासी एवं महिलाओं के द्वारा सिकंदरा चौक पर चक्का जाम किया गया। एवं बाजार में बंद का मिला जुला असर दिखा। जहां स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, बंद किया गया। साथ-साथ एक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनील रविदास के द्वारा किया गया।
 इस जाम को सफल बनाने को लेकर मौजूद क्षेत्रीय विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, जदयू जिलाध्यक्ष शिव शंकर चौधरी, जदयू जिला महासचिव सिंधु कुमार पासवान, प्रखंड प्रमुख रानी देवी, कुसुम देवी, महादेव मांझी ,सत्यनारायण पासवान, मोहन रविदास, सूर्य नारायण दास, राजेश पासवान, पंकज कुमार, सरवन चौधरी, समेत सैकड़ों की संख्या में दलित समाज के लोग मौजूद थे।
(अर्जुन अरनव)
जमुई | 02/4/2018, सोमवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -