Breaking News

6/recent/ticker-posts

विनोद खन्ना को इस बार का दादा साहब फाल्के पुरस्कार


Gidhaur.com :(मनोरंजन): राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन को आज घोषित 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के तहत बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। श्रीदेवी को फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया जाएगा l स्वर्गीय विनोद खन्ना को इस बार का दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा।

एस एस राजमौली की फिल्म बाहुबली –द कन्क्लूजन को इस बार पॉपुलर फिल्मों की कैटेगरी में बेस्ट फिल्म (सर्वांगीण मनोरंजन) के अवॉर्ड से नवाज़ा जायेगा।नई दिल्ली के शास्त्री भवन में इन पुरस्कारों की घोषणा की जा रही है। शेखर कपूर के अध्यक्षता वाली जूरी इन पुरस्कारों की घोषणा कर रही है। श्रीदेवी को फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया जाएगा l स्वर्गीय विनोद खन्ना को इस बार का दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा।

शेखर कपूर की अध्यक्षता वाली दस सदस्यीय जूरी, जिसमें गीतकार महबूब, राजेश मापुस्कर, त्रिपुरारी शर्मा और रूमी जाफरी भी शामिल रहे, उन्होंने इस बार के पुरस्कारों के लिए नाम तय किये। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तीन मई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों को दिल्ली में दिए जाएंगे।

अनूप नारायण
14/04/2018, शनिवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ