बरहट : किशोरी मेला में बच्चों को स्वास्थ्य संबंधित दी गई जानकारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 11 अप्रैल 2018

बरहट : किशोरी मेला में बच्चों को स्वास्थ्य संबंधित दी गई जानकारी

[gidhaur.com | बरहट] :- स्वयंसेवी संस्था परिवार विकास के द्वारा चाइल्ड फंड इंडिया के सहयोग से जमुई के बरहट प्रखंड अंतर्गत चंद्रशेखर नगर में किशोरी मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्धघाटन ए.सी.एम.ओ जमुई डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि एक स्वस्थ किशोर के लिए जानकारी का होना एवं स्वयं की जागरूकता काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चलाए जा रहे युवा क्लीनिक की भी जानकारी देते हुए इस में दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की।
वहीं गिद्धौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी रामस्वरूप चौधरी ने किशोरियों में खून की कमी से होने वाली बीमारी से बचने के लिए आयरन की गोली लेने पर बल दिया।  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी मासिक शराब के समय दुष्प्रभावों से बचने के लिए नैपकिन पैड उपयोग करने की सलाह दी।  कार्यक्रम में उपस्थित सदर अस्पताल जमुई के शमीम अख्तर ने प्रभावपूर्ण संवाद और उसके उपयोग पर किशोरों को विस्तार से बताया। संस्था के सचिव समाजसेवी भावानंद  ने व्यक्तिगत एवं आसपास की स्वच्छता को बीमारियों से बचने का सबसे अच्छा तरीका बताया जबकि दलित विकास बिंदु संस्था से आए शिवशंकर सिंह ने कम उम्र में बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी किशोरियों को दी।
वहीं सेवा उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ हंस कुमार पाठक ने किशोरावस्था में होने वाले बदलाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में किशोरियों एवं प्रजनन स्वास्थ्य पर किशोरियों को विस्तार से परिचर्चा के माध्यम से जानकारी दी गई। मौके पर किशोरियों ने भी खुलकर अपनी समस्याओं को रखा।  मेला में किशोर एवं किशोरियों के लिछए अलग-अलग स्थान बनाया गया, जिसमें उन्हें एवं एवं प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श एवं पाठ्य सामग्री दी गई तथा आयरन की गोली दी गई। कार्यक्रम का संचालन बलिया किशोरी मौसम कुमारी ने बखूबी किया।
इस मौके पर रेनू सिन्हा, आशा कार्यकर्ता संस्था के समन्वयक प्रमोद कुमार राय, पंकज कुमार, उपेंद्र यादव, मुक्ति रानी, कमला सहित सैकड़ों किशोर एवं किशोरियां इस मेले से लाभान्वित होते नजर आए

(रूदल पंडित)
पूर्वी गुगुलडीह | 11/04/2018, बुधवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -