नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा कर रही है भाजपा : बिकास सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा कर रही है भाजपा : बिकास सिंह

[gidhaur.com | अभिषेक कुमार झा] :- कार्यकर्ताओं में जोश,उमंग और संगठन के प्रति त्याग और समर्पण की भावना। कुछ ऐसा ही नजारा गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी माँगोबन्दर मंडल द्वारा  झुंडों पंचायत के बुथ संख्या 247 पर बाघमारा गाँव में संगठन का स्थापना दिवस मनाए जाने के दौरान दिखा। आयोजित इस समारोह में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिकास प्रसाद सिंह ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई ।
उक्त स्थापना दिवस सप्ताह समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष योगेन्द्र पासवान ने की जबकि संचालन बालमुकुंद सिंह ने किया।
समारोह में झंडोत्तोलन के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता बिकास प्र. सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ, जिसके प्रथम अध्यक्ष देश के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटलबिहारी बाजपेयी बने, उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय विचारधारा के प्रति समर्पित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिन्होंने जनसंघ की स्थापना किये, जो कांग्रेस के आपातकाल के दौरान देशवासियों के मौलिक अधिकार से वंचित करने पर जनसंघ ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में अपनी पार्टी का विलय जनता पार्टी में करके तानाशाही कांग्रेस को माकूल जवाब दिया, जिसे देश की जनता का जबदस्त साथ मिला और कांग्रेस को गद्दी से बेदखल कर दिया।
जनसंघ विलय के बाद भी अपने कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाये रखा और दोहरी सदस्यता कायम रखी और वही पुनः 1980 में भारतीय जनता पार्टी में रूप में गठन किया गया ।
श्री सिंह नें समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सन् 1980 ई. में पार्टी ने अपनी जनसेवा करने की दूसरी पाली दो सांसदों से शुरू की और आज आप सब जैसे देव-दुर्लभ कर्मठ कार्यकर्ताओं के बदौलत देश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप समर्पित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा कर रही है। ये हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
भा.ज.पा. आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक सदस्यों वाली संगठन बन गयी है,जिसकी संख्या 11 करोड़ से भी अधिक है।
   स्थापना दिवस सप्ताह समारोह कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता नरेंद्र सिंह,जिला मीडिया प्रभारी उदय नारायण सिंह,महामंत्री डब्लू सिंह,किसान मोर्चा अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह,डॉ. श्रीकांत सिंह,पंचायत अध्यक्ष पवन कु. सिंह,मुकेश सिंह,मो. सहादत अंसारी,साजन सिंह,मो. डब्लू आलम,वार्ड अध्यक्ष श्यामसुंदर मंडल,अरविंद सिंह,पप्पू भगत,उमा सिंह,विकास कुमार,राजीव सिंह सहित अन्य दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित होकर इस समारोह को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

(न्यूज डेस्क)
06/04/2018, शुक्रवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -