सोनो : रूद्रचण्डी महायज्ञ से कायम है भक्तिमय माहौल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018

सोनो : रूद्रचण्डी महायज्ञ से कायम है भक्तिमय माहौल

gidhaur.com (सोनो) :-  प्रखंड के रक्सा ओरैया गांव में आयोजित हवनात्मक रुद्रचण्डी महायज्ञ के 9 वें दिन अर्थात सोमवार को प्रखंड के विख्यात महेश्वरी गांव निवासी जगत नारायण पाण्डेय के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम को सुनने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, तथा उनके द्वारा गाए गए भक्ति गीत को सुनकर सभी लोग झुमने लगे। यज्ञ संचालक सह भाजपा मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड के बटिया में वर्षों पूर्व से बंद पड़ा बरनार जलाशय योजना को चालू कराने के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

इस महायज्ञ में कोलकाता से आए आचार्य शिवकुमार वेदपाठी के द्वारा संध्या 7:30 बजे से भागवत कथा का प्रवचन किया जा रहा है,तथा रात्रि 10 बजे से प्रतिदिन विभिन्न शहरों से आए कलाकारों के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इस यज्ञ में लगाए गये मेले में मीना बाजार, तारामाची, ब्रेक डांस, झुला तथा मौत का कुआं आदि शामिल है। 

वहीं, आयोजित इस यज्ञ में उमड़ रही भीड़ को यज्ञ कमिटी के सदस्यों के द्वारा नियंत्रित ककरते देखा गया। यज्ञ के दौरान उठती प्रवचन की गुंज से पूरे प्रखंड का माहौल भक्तिमय हो गया है। बताते चलें कि पिछले1 अप्रैल 2018 को तकरीबन 1100 महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा के साथ यज्ञ प्रारंभ की गई है थी। इस यज्ञ को सफल बनाने के लिए यज्ञ समिति के सदस्यों के अलावा सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण दिन रात लगे हुए हैं। कोलकाता से आए आचार्य शिवकुमार वेदपाठी के साथ वाराणसी, देवघर, महेश्वरी, बटिया तथा डुमरी गांव के दर्जनों विद्वान पंडितों के शामिल होने से यज्ञ की रौनक कई गुना ज्यादा बढ़ गई है।

बुधवार को यज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर सुप्रसिद्ध कलाकार किशोर बबुआ तथा सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका खुशबू सिंह के द्वारा होने वाली झंकार प्रोग्राम की जानकारी समिति अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने दिया है।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 13/4/2018, शुक्रवार
www.gidhaur.com


Post Top Ad -