बिहार दिवस पर मुंबई में सम्मानित हुई बिहार की बेटी अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018

बिहार दिवस पर मुंबई में सम्मानित हुई बिहार की बेटी अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव

Gidhaur.com (मुम्बई) : मुम्बई के शणमुखानंद ऑडिटोरियम में आयोजित “बिहार दिवस” कार्यक्रम का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस मौके पर उन्होंने लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी के लिए सरकार के स्तर पर एक कमिटी गठित करने तथा कैंसर के इलाज के लिए मुम्बई आने वाले बिहारियों के रहने के लिए जमीन-मकान की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रवासी बिहारियों ने हिस्सा लिया। बिहार दिवस के इस आयोजन में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

इस अवसर पर हिंदी और भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अदाकारा बिहार के आरा जिले की निवासी श्यामली श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
अनूप नारायण
13/04/2018, शुक्रवार

Post Top Ad -