सोनो : खुशबू को खोजने में 8वें दिन भी पुलिस के हाथ खाली - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 15 अप्रैल 2018

सोनो : खुशबू को खोजने में 8वें दिन भी पुलिस के हाथ खाली

फाइल फोटो- खुशबू
gidhaur.com(सोनो) :- स्थानीय बाजार निवासी गोपाल तमौली की फुफेरी बहन खुशबू के लापता हुए 8 दिन गुजरने के उपरांत भी सोनो पुलिस अब तक उसका कोई सुराग निकाल पाने में कामयाब नही हो सकी है, लिहाजा सोनो बाजार की जनता को पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कम हो गया।
विगत 07 अप्रैल को खुशबू के गायब होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने खुशबू के ममेरे भाई गोपाल तमोली पर उसकी हत्या कर दिये जाने का अंदेशा पर पुरे सोनो बाजार में ना केवल बवाल मचाया बल्कि  परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सोनो की सभी छात्राओं सहित सैकड़ों ग्रामीण एकजुट हो संयुक्त रुप से सोनो थाना का घेराव करते हुए सड़क जाम कर वाहनों का परिचालन बाधित कर दिया । जिस पर झाझा एसडीपीओ भाष्कर रंजन के पहल पर 48 घंटे की मोहलत पर जाम पर बैठे लोगों को समझाने में कामयाब हो पाए थे।  इसके बाद खुशबू के ममेरे भाई गोपाल तमोली को गिरफ्तार कर पुछताछ की गई। 
खुशबू के लापता होने के 7वें दिन सोनो थाना में उपस्थित पत्रकारों तथा स्थानीय क्ई प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया गया जिसमें झाझा  एसडीपीओ भाष्कर रंजन उपस्थित थे। सोनो थाना में किया गया विचार विमर्श के बाद यह निष्कर्ष निकला गया है कि खुशबू जिंदा है , जिस कारण डी एस पी भास्कर रंजन ने सोनो में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि बहुत जल्द खुशबू को बरामद कर लिया जायेगा इसके लिए पुलिस महकमा पुरी तत्परता के साथ खुशबू की खोज में जुटी हुई है । पर परिणाम अभी भविष्य के गर्भ में है।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 15/4/2018,रविवार

Post Top Ad -