अलीगंज : ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के जन्मोत्सव पर निकाली गयी शोभायात्रा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 18 मार्च 2018

अलीगंज : ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के जन्मोत्सव पर निकाली गयी शोभायात्रा

[gidhaur.com| अलीगंज] :- जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत कैयार गांव में रविवार को श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 130 वां जन्मोत्सव पर ढोल नगाडे गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा सत्संग स्थल मध्य विधालय कैयार से निकलकर पुरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः सत्संग स्थल वापस आकर धर्म सभा में तब्दील हो गया।
गांव भ्रमण में भजन कीर्तन व श्री श्री ठाकुर जी की भजन के धुन व श्री राधे -राधे की जयकारे से पुरा इलाका गुंज उठा।रविवार की सुबह जनजागरण अभियान चलाया गया।जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरूष हिस्सा लिया।इस मौके पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए नालंदा मघडा से आये ञृतविक अरविंद कुमार ने कहा कि धर्म कार्य से बड़ा कोई कार्य नही है।धार्मिक कार्य में सभी लोगों को सहयोग करने की अपील किया।क ई लोगों ने ठाकुर जी पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
मौके पर बरबीघा से आये रत्ननाकर दा,नालंदा के घनश्याम दा,आयोजन समिति विजय कुमार उर्फ कबीर दा,मुकेश दा,अनिल सिंह,चंद्रशेखर सिंह उर्फ बुलबुल दा,साकेत कुमार,गुलशन कुमार,रजनीश कुमार,विज्ञानी दा,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।धर्मसभा के बाद खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया है।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 18/3/2018, रविवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -