अलीगंज : 13 केंद्रो पर बुनियादी महापरीक्षा संपन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 18 मार्च 2018

अलीगंज : 13 केंद्रो पर बुनियादी महापरीक्षा संपन्न

 [gidhaur.com | अलीगंज] :- लोक शिक्षा केन्द्र के तहत सभी पंचायतो में रविवार को अलीगंज प्रखंड के  बुनियादी महा परीक्षा का आयोजन  किया गया।प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक राजकुमार प्रसाद यादवेनदु ने बताया कि प्रखंड के 13 केन्द्रों पर महा परीक्षा का आयोजन साक्षर भारत के तत्वावधान में किया गया।जिसमें इन 13  केन्द्रों पर 2080 महिला पुरूषों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान आधा दर्जन केन्द्रों पर पहुंचकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता श्याम नारायण सिंह,मुख्य कार्यक्रम समन्वयक नंदकिशोर यादव ने परीक्षा का निरीक्षण किया।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 18/3/2018, रविवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -