अलीगंज : लोगों ने जमुई से सिकंदरा होते हुए नवादा तक रेलवे लाइन जोड़ने की रखी मांग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 17 मार्च 2018

अलीगंज : लोगों ने जमुई से सिकंदरा होते हुए नवादा तक रेलवे लाइन जोड़ने की रखी मांग


 [gidhaur.com | अलीगंज] :- शनिवार को जमुई से सिकंदरा होते हुए नवादा तक रेलवे लाइन जोड़ने की मांग को लेकर  अलीगंज बाजार में आनंद विद्या निकेतन के प्रांगण में एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन समाजसेवी आनंदलाल पाठक की अध्यक्षता में किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के नवादा जिला अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया अनुप यादव ने कहा कि जमुई से सिकंदरा होते हुए नवादा को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए पहल हुई लेकिन फिर इस मुद्दे पर कोई सकारात्मक पहल आज तक नही किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में ओहपोह की स्थिति बनी हुई है।उन्होंने ने कहा कि पुरे देश में सरकार रेलवे लाइन का जाल बिछाने का ढिंढोरा पीट रही है।लेकिन जमुई से नवादा के रास्ते को तत्कालीन रेल राज्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा आधारशिला रख गयी और इस कार्य को सर्वे भी कराया गया। लेकिन कार्य आज तक शुरू नही हो पाया है।कांग्रेस के लोकसभा महासचिव राजेश पासवान ने कहा कि पुरे बिहार में हर जगह रेलवे की लाइन गयी लेकिन जमुई सिकंदरा होते हुए नवादा तक वर्षो बीत जाने के बाद भी किसी जनप्रतिनिधियों ने आवाज नही उठाई।जिसके कारण आज तक यह कार्य अधर में लटका है।इसके लिए इस क्षेत्र के लोगों मे आक्रोश पनप रहा है।बैठक में लोगों ने रेल मंञी को एक हस्ताक्षर आवेदन सौंपने का निर्णय लिया है।लोगों ने मुद्दे को गति देते हुए इस कार्य के लिए सहयोग करने की अपील किया।बैठक में लोगों ने 25 मार्च को अलीगंज में अगला बैठक करने का निर्णय लिया गया।जिसमे सभी राजनीतिक दल के लोग शामिल होंगे।जिसमें संघर्ष को तेज किया जाएगा। मौके पर ए एल पाठक, पंचायत समिति सदस्य विजय यादव,उपमुखिया ,विजय महतो, प्रमुख प्रतिनिधि चुनचुन यादव,समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद,रविशंकर सिंह,प्रकाश महतो,अमित सिंह,मुन्ना सिंह,रंजीत मिस्री ,अमरेश सिंह,सुदामा महतो ,भुवनेश्वर यादव,  पूर्व मुखिया इंद्रदेव यादव योगेनद्र कुमार सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज   | 17/3/2018, शनिवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -