गिद्धौर : रतनपुर के दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा को लेकर तैयारी तेज़ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 17 मार्च 2018

गिद्धौर : रतनपुर के दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा को लेकर तैयारी तेज़

[gidhaur.com | रतनपुर/गिद्धौर] :- प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत के रतनपुर गांव के दुर्गा स्थान में चैती नवरात्र और प्रतिमा स्थापना को लेकर दुर्गा पूजा सह काली पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही है। रतनपुर पंचायत के वर्तमान मुखिया राजेश सिंह उर्फ रावल सामंत सिंह ने इस मंदिर की इतिहास पर प्रकाश डालते हुए इस संदर्भ में जानकारी देने के क्रम बताया कि 70 वर्ष पूर्व से ही एक पहाड़ी बाबा थे, जिन्होंने इस पूजा की शुरुआत कर यज्ञ भी किया था, तभी से यह परंपरा हमारे गांव में आज तक यह पूजा चल रही है। लगभग 40 सालों से माता की प्रतिमा का निर्माण सुदामापुर निवासी मूर्तिकार नूनूदेव रविदास कर रहे हैं। 

यहां चैती दुर्गा पूजा की तैयारी वर्तमान मुखिया, रतनपुर गांव के वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों के द्वारा सहयोग राशि उपलब्ध करके धूमधाम से की जाती है। शक्ति की देवी मां दुर्गा की उपासना का महोत्सव वासंतिक नवरात्र 18 मार्च को कलश स्थापना के साथ देवी के विभिन्न विधान रूपों के साथ पूजा की शुरुआत हो जाएगा।
प्रतिमा का विसर्जन रतनपुर के समीप गढ़वा नदी के उत्तरी भाग में विसर्जन किया जाता है।
बता दें कि,दुर्गा पूजा -सह- काली पूजा कमेटी के गठन में अध्यक्ष कन्हैया जी, सचिव डॉ जागेश्वर रजक, कोषाध्यक्ष गोपाल केशरी एवं वर्तमान मुखिया के देखरेख में पूजा की संपूर्ण तैयारी की जाती है।
(भीम राज
रतनपुर   |   17/03/2018,शनिवार
Edited By- Abhishek Kumar Jha

Post Top Ad -