अलीगंज : विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने की पत्रकार हत्याकांड की निंदा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 30 मार्च 2018

अलीगंज : विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने की पत्रकार हत्याकांड की निंदा


[gidhaur.com | अलीगंज (जमुई)] :- अलीगंज प्रखंड के बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने आरा जिला के गड़हनी में पत्रकार नवीन कुमार सिंह एवं विजय सिंह की हत्या के घटना की कड़ी निंदा की है।युवा शक्ति के प्रांतीय नेता सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रभुदयाल सिंह,सुधीर प्रसाद सिंह, आनंदलाल पाठक,राजेश पासवान,जदयु के प्रदेश महासचिव मो. नजम इकबाल,लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान,उमेश यादव,राजकुमार पासवान,जाप के वरिष्ठ नेता महेश सिंह राणा सहित लोगों ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए घटना में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग किया है।इन लोगों नें कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुछ लोग प्रतिबंधित करना चाहते हैं।जो सरासर गलत है।लोकतंत्र दबे कुचले व शोषितों की आवाज है।जिसे असामाजिक तत्वों के लोग अपने स्वार्थ में वशीभुत होकर कलम के सिपाही को डराना चाहता है।जिसे कभी भी बर्दाश्त नही करेगी।साथ ही लोगों ने सरकार से दोनों पत्रकार के परिजनों को मुआवजा के साथ सरकारी नौकरी दिलाने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग किया है।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 30/3/2018, शुक्रवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -