चकाई जाने के क्रम में सोनो में सुमित सिंह का हुआ नागरिक अभिनंदन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 22 मार्च 2018

चकाई जाने के क्रम में सोनो में सुमित सिंह का हुआ नागरिक अभिनंदन

Gidhaur.com (सोनो) : पुर्व विधायक सुमित कुमार सिंह के जदयू में शामिल होने से सोनो प्रखंड वासियों का उत्साह काफी बढ़ गया है. जमुई से चकाई जाने के क्रम में सोनो प्रखंड के सभी चौक चौराहों पर श्री सिंह को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस दौरान काली पहाड़ी चौक पर नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया. जहां सैंकड़ों की संख्या में जुटे लोग घंटों तक सुमित कुमार सिंह के आने का इंतजार करते रहे.

कई घंटों तक इंतजार के बाद सुमित कुमार सिंह का काफीला काली पहाड़ी चोक पर पहुंचते ही, पुर्व से घंटों तक इंतजार में खड़े लोगों ने ढोल-बाजे के साथ सुमित सिंह जिन्दाबाद का नारा जमकर लगाया. उसके बाद पुर्व सरपंच अर्जुन सिंह, गंदर पंचायत के पूर्व मुखिया राघो यादव, सरपंच चन्द्रदेव पासवान, पंचायत समिति सदस्य चन्द्रकिशोर राय, पैक्स अध्यक्ष कुंदन यादव आदि ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया.

इस मौके पर सुमित कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से अपने आप को चकाई विधान सभा क्षेत्र का बेटा बताते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास करना ही हमारा संकल्प है. इसके बाद उनका काफिला चकाई के लिए प्रस्थान कर गए. इस मौके पर धोकल रविदास, सौरभ कुमार सिंह, रंजित पासवान, संजीव कुमार सिंह, विभास सिंह, रोहित माथुरी, रामधारी यादव, शिवनारायण माथुरी, टिंकू सिंह, पप्पू सिंह, पंकज कुमार पाण्डेय, मो. मजहार आलम, तालेवर सिंह, कैलाश माथुरी, सुनिल मंडल, मनोज कुमार मंडल, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

चन्द्रदेव बरनवाल
सोनो      |     22/03/2018, गुरुवार

Post Top Ad -