Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : खेतों में लगे फसल को नील गाय कर रहे बर्बाद, किसान हैं चिंतित

Gidhaur.com    |    अलीगंज : इन दिनों खेतो मे लगे फसल को जंगली जानवर नील गाय के आतंक से अलीगंज के किसान परेशान व चिंतित हैं।ऐसे तो अलीगंज प्रखंड के आधी आबादी पहाड़ के तलहटी में बसा है।इन दिनों प्रखंड के किसानों के खेतों में लगे फसल गेहूँ,चना,मटर,सरसों,टमाटर,अरहर आदि फसलों को नील प्रति दिन दर्जनो की संख्या में आकर बर्बाद कर रही है।
किसान प्रकाश यादव,मसुदन महतो,उपमुखिया विजय महतो ,श्यामसुंदर महतो,रामदेव मंडल,उमेश महतो सहित दर्जनो किसानों ने बताया कि प्रखंड पुरसंडा,बालाडीह,मरकामा,त्षिडीह,धनकुरबा सहित गांव में प्रति दिन रात में सैकड़ों की संख्या में जंगल से नील गाय झुंड के झुंड निकलकर जंगल से खेतों के लिए निकलती है।और किसान के खेतों में लगे फसल को बर्बाद कर देती है।
बड़ी महंगी बीज लाकर गेहूँ, चना, मटर, अरहर, सरसों, प्याज की फसल को बर्बाद कर दे रहा है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। किसान को इन दिनों आर्थिक क्षति हो रही है। किसानों ने यह भी बताया कि किसान अपनी फसल को रतजगा कर रखवाली कर रहे है। लेकिन बड़ी संख्या में नील गाय आ जाने से फसल को नष्ट कर दिया जा रहा है। रात तो दुर दिन में भी नील गाय खेतों में विचरण करते देखा जा रहा है। किसानों ने बताया कि दुर-दुर तक जाकर नील गाय फसल को नष्ट कर रही है। किसानों ने सरकार से इस समस्या पर पहल करने की मांग किया है।

चन्द्रशेखर सिंह
अलीगंज
    |  16/3/2018,शुक्रवार
www.gidhaur.com