गिद्धौर : एक सप्ताह से लापता है 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 16 मार्च 2018

गिद्धौर : एक सप्ताह से लापता है 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति

[gidhaur.com | गिद्धौर/रतनपुर] :- थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत निवासी अनोज साह के ससुर चांदो साह बीते 1 सप्ताह से लापता है जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी अनोज साह ने बताया की हमारे ससुर चांदो साह  पिता- पोखन साह उम्र 70 वर्ष बीते 1 सप्ताह से लापता है। आगे उन्होंने बताया कि चांदो साह जो सोनो थाना के डुमरी गांव के निवासी है। वह 1 मार्च को चारों धाम यात्रा के लिए ट्रेन से गए बीते 11मार्च को तिरुपति मंदिर जो चेन्नई से 130 किलोमीटर दूर स्थित है वहीं गये थे।

तिरुपति मंदिर से ही 11 मार्च को सुबह 10:00 बजे से ही लापता है। उनके परिजन उन्हें अभी तक खोजबीन कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनका पता नहीं लग सका।  अनोज साह  ने आगे बताया कि अगर किन्ही को चांदो साह के बारे में किसी को जानकारी मिलती है तो हमारे मोबाइल नंबर 8051167497 तथा 8051165331 पर संपर्क करें।

चांदो साह के नहीं मिलने से चांदो साह के 3 पुत्र मुरारी साह, त्रिपुरारी साह एवं विनोद साह है और चार पुत्र परेशान नजर आ रहे हैं।
(भीम राज)
रतनपुर | 16/3/2018,  शुक्रवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -