अलीगंज : कैसे हो पढ़ाई! नव उत्क्रमित उच्च विद्यालय हिलसा में नहीं हैं एक भी शिक्षक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 6 मार्च 2018

अलीगंज : कैसे हो पढ़ाई! नव उत्क्रमित उच्च विद्यालय हिलसा में नहीं हैं एक भी शिक्षक

Gidhaur.com (अलीगंज/जमुई) : प्रखंड क्षेत्र के नव उत्क्रमित उच्च विद्यालय हिलसा कोदवरिया में एक भी शिक्षक नही रहने से पठन-पाठन ठप हो गया है। ग्रामीण दिनेश सिंह, बालेशवर यादव, पप्पू यादव, मंटु सिंह, महेश सिंह राणा, दिलीप साव, पूर्व मुखिया नगीना रविदास ने बताया कि वर्ष 2015 में ही इस विद्यालय को हाईस्कूल का दर्जा दिया गया है। लेकिन एक भी शिक्षक पढ़ाने के लिए पदस्थापित नही किया गया है। जबकि विद्यालय में नवम वर्ग में छात्र-छात्राएं भी नामांकित है। शिक्षक नही रहने से नवम वर्ग के विद्यार्थी भगवान भरोसे पढ़ाई करने को विवश हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक की मांग जिला शिक्षा पदाधिकारी जमुई से की गई। लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी शिक्षक का पदस्थापन नही किया गया है। बता दे कि विभागीय अधिकारियो के कृपा से जिले के कई स्कूलो मे एक ही विषय के पांच-पांच शिक्षक पदस्थापित है। कई लोगों ने बताया कि कई शिक्षक शिक्षा महकमे के अधिकारियों की मेहरबानी से अपना मनचाहे जगहों पर प्रतिनियोजन करवाकर जमे है।
जहां एक ओर सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की कवायद कर रही है तो शिक्षा महकमे के पदाधिकारियों की मेहरबानी से एक ही विद्यालय में एक विषय के दो-दो शिक्षक जमे है। छात्र नामांकित रहने के बाद भी बच्चों को पढाने के लिए एक भी शिक्षक नही है। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सपना कैसे पूरा होगा यह सोचने वाली बात है।
विद्यालय प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि इस विद्यालय को दो वर्ष पूर्व ही उच्च विद्यालय का दर्जा मिला है लेकिन एक भी शिक्षक पढाने के लिए नही दिया गया है। जबकि नवम वर्ग में 62 छात्र-छात्राएं नामांकित है। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी से लिखित आवेदन देकर कई बार शिक्षक पदस्थापित कराने की माग की गई है। ग्रामीणों ने भी लिखित आवेदन देकर डीईओ से विद्यालय मे शिक्षक देने की माग की है।

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज/जमुई        |        06/03/2018, मंगलवार

Post Top Ad -