अलीगंज : बिहार दिवस पर कई कार्यक्रम का आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 22 मार्च 2018

अलीगंज : बिहार दिवस पर कई कार्यक्रम का आयोजन

[gidhaur.com| अलीगंज (जमुई)] बिहार दिवस पर अलीगंज प्रखंड के विभिन्न जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सुबह  आनंद विद्या निकेतन ,एवं डीपीएस पब्लिक स्कूल चंद्रदीप,के अलावे कई सरकारी  विधालय के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई। प्रखंड के कौशल विकास केंद्र अलीगंज में बिहार दिवस पर दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन जदयु प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता ने किया।उन्होंने कहा कि बिहार ऋषि मुनियों व संतो का राज्य है।यहां सभी आपस में एक रहकर विकास की गाथा लिखने का कार्य करते हैं।उन्होंने ने कहा कि सुबे के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कौशल विकास केंद्र खोलकर बेरोजगार युवक -युवतियों के निःशुल्क कंपयुटर की शिक्षा दिला रही है।जिससे शिक्षा पाकर लोग आत्मनिर्भर हो रहे है।मौके पर केन्द्र में अधयनरत युवक -युवतियों के द्वारा रंगोली ,चित्रांकन,बनाकर बड़े आकर्षक व सुसज्जित ढंग से सजाया गया था।मौके पर केन्द्र संचालक बबलु कुमार,महेश कुमार,गोपाली प्रसाद,प्रशिक्षक राज कमल,कुंदन कुमार,निशेता  कुमारी, राखी कुमारी के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे।वही प्रखंड कार्यालय एवं बीआरसी में भी बड़े ही  आकर्षक ढंग से फुल माला से सजाया गया है।वही प्रखंड के आनंद विधा निकेतन में बच्चों के द्वारा क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय डायरेक्टर प्रो. ए. एल. पाठक के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 22/3/2018

Post Top Ad -