भारतीय लोकतंत्र गंभीर खतरे का सामना कर रहा है : शंभुशरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 7 फ़रवरी 2018

भारतीय लोकतंत्र गंभीर खतरे का सामना कर रहा है : शंभुशरण

gidhaur.com अलीगंज :- मंगलवार को जमुई जिले अंतर्गत अलीगंज प्रखंड के निर्मली गांव में  भाकपा माले की बैठक अंचल सचिव महेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव शंभुशरण सिंह ने कहा कि सरकार किसानों व मजदुरो के साथ सौतेला  व्यवहार कर रही जो कभी भी हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। भारतीय लोकतंत्र गंभीर खतरे का सामना कर रहा है। उन्होंने ने कहा कि केन्द्र सरकार भी किसानों,श्रमिकों,मजदुरो,महिलाओं,धर्मनिर्पेक्षता को कुचलते हुए भारत को आर एस एस भाजपा भारत को एक फासिस्ट हिन्दू राज बनाने के मंसुबो पर अपनी पुरी ताकत लगा दिया है।बिहार के सीएम भी अपने लोहिया के अनुयायी कहने वाले मोदी का दामन थाम लिया है, और बिहार में अपराधियों ,माफियाओ,भ्रष्टाचार पनप चुकी है। आम लोगों को जीना हराम कर रखा है।मो हैदर ने कहा कि अपराधी खुलेआम नंगा नृत्य कर रहा है और प्रशासन मुक दर्शक बनी रहती है।
एक्टु प्रभारी बासदेव राय ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचारियो को बढ़ावा देने का काम कर रही है। राज्य के मुख्यमंत्री  सिर्फ शराब बंदी तो दहेज बंदी का नाटक कर रहे हैं।उन्हें किसान ,मजदुर के गृह विहीन मजदूर,भुमिहीनो को जमीन , शिक्षा का सुधार अन्य मुद्दों पर नजर अंदाज कर अपराधी व भ्रष्टाचार को फलने फुलने दिया जा रहा है। तमाम कल्याणकारी योजनाओं पर भ्रष्ट अधिकारियों का कब्जा होकर रह गया है।दुसरी तरफ सरकारी दफ्तरों में बिचौलियो व दलालो का कब्जा हो गया है जिससे आम जन परेशान है।
कामरेड महेंद्र यादव ने कहा कि भाकपा माले का प्रथम जिला सम्मेलन 10 एवं 11 फरवरी को जमुई के शिल्पा विवाह भवन होगी।जिसमें अधिक से अधिक लोगों को आने की अपील किया।उन्होंने ने कहा कि चंद्रदीप थाना क्षेत्र में अपराधी बेखौफ होकर घुम रहे है।पुलिस देखकर भी कुछ नही कर पा रही है।जिसे पार्टी कभी भी बर्दाश्त नही करेगी।अगर पुलिस अपराधियों पर नकेल नही कसती है तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगे।बैठक में जनहित संबंधित कई मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।
मौक पर बालदेव यादव,राम लखन दास,मो हैदर,महेंद्र यादव,ओमप्रकाश प्रसाद,गोरेलाल यादव ,मुकेश दास,जयप्रकाश साव, राजेंद्र यादव ,तिलक माझी,नगीना पासवान सहित बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति देते हुए अपने अपने विचार रखते नजर आए।
(रविशंकर/ चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 06/02/2018(मंगलवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -