अलीगंज : माकपा का 8वां जिला सम्मेलन संपन्न,नोखेलाल बने जिला सचिव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 11 फ़रवरी 2018

अलीगंज : माकपा का 8वां जिला सम्मेलन संपन्न,नोखेलाल बने जिला सचिव

gidhaur.com अलीगंज(जमुई) :- जिले के अलीगंज प्रखंड के +2 जनता हाईस्कूल अलीगंज स्थित कार्यानंद नगर में रविवार को भारतीय कमयूनिषठ पार्टी (मार्क्सवादी) के  8वां जिला सम्मेलन संपन्न हो गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड कमलेशवरी प्रसाद यादव ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिव अरूण मिश्र ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानों को छलने का काम कर रही है।गरीब मजदूर की हकमारी किया जा रहा है।अपराधियों की दादागिरी चल रही है।उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार को किसान मजदूर विरोधी बताया।उन्होंने गरीबों अपने हक व अधिकार के लिए एक जुट होकर संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया।
कामरेड राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार किसान,मजदुर का शोषण कर रही है जो माकपा कभी बर्दाश्त नही करेगी।बैठक में पांच प्रस्ताव को भी लाया गया जो केन्द्र एवं राज्य सरकार में जोर दार मांग किया जाएगा।जिसमें बीड़ी मजदुरो को बीड़ी सियर एक्ट 1966 के तहत मिलने सुविधाओं को लागू किया जाय।सिंचाई के लिए जमुई जिले के तमाम सिंचाई परियोजनाओं जो वर्षो से लंबित है जिसे जल्द पुरा किया जाय।शिक्षा के तहत जिले में इनजिनियरिंग कालेज ,मेडिकल कालेज,पीजी की पढ़ाई की पढ़ाई प्रारंभ किया जाय।बिजली बिल सुधार के साथ ,चौबीस घंटा बिजली उपलब्ध करायी जाय।आये दिन सरकारी अस्पताल में डाकटरो की लापरवाही से प्रसूता एवं शिशुओं मौत होते देखा जा रहा है।इस मसले पर जवाबदेही  सुनिश्चित किया जाय।गिरती कानून व्यवस्था के चलते आये दिन बलात्कार एवं लड़कियों के साथ छेड़ छाड की घटना पर रोक लगाने की कारवाई की जाय।सहित मसले के कई प्रस्ताव लिया गया और मुद्दों पर  विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती के लिए 15 सदस्यीय कमिटी का गठन भी किया गया।जिसमें सर्व सम्मति से जिला सचिव के पद पर नोखेलाल सिंह को चुना गया।
सभा को पूर्व मुखिया नागेशवर प्रसाद के अलावे कई लोगों ने संबोधित किया।मौके पर परमेश्वर यादव,दिनेश कुमार, गोविंद भारती सहित बड़ी संख्या माकपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 11/2/2018, रविवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -