Breaking News

6/recent/ticker-posts

सोनो : मजदूरी करने गया 55 वर्षीय युवक दिल्ली से लापता

gidhaur.com(सोनो) :- दिल्ली के नांगलोई में मजदुरी करने गए एक मजदूर के वहां से गुम  हो जाने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार सोनो थाना क्षेत्र के आदर्श पंचायत दहियारी अंतर्गत तेलियादह गांव निवासी बीगू पासवान का  55 वर्षिय पुत्र अगनु पासवान पिछले 04 माह पूर्व अपने गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ मेहनत मजदूरी करने दिल्ली गया था , दिल्ली के नांगलोई शहर में नव निर्मित एक बिल्डिंग में मजदूरी कर रहा था, तकरीबन साढ़े तीन महीने तक लगातार उस बिल्डिंग में कार्य किया, लेकिन अचानक पिछले चार  दिनों पूर्व मजदूरी कर रहे अन्य साथियों के द्वारा परिजनों को फोन से यह सुचना प्राप्त हुई कि अगनु पासवान गुरुवार से ही काम पर नहीं आ रहा है। जिसके बाद साथी मजदूरों ने दिल्ली के अन्य स्थानों पर काफी खोजबीन की, बहुत खोजबीन करने के उपरांत भी जब कुछ पता नहीं चला तब इसकी खबर फोन के जरिए परिजनों को दी गई।
सुचना मिलते ही अगनु पासवान की पत्नी सविता देवी तथा पुत्र नरेश पासवान के होश उड़ गए। पत्नी सविता देवी ने यह जानकार की शायद मेरा पति काम छोड़कर घर आने के लिए गाड़ी पकड़ लिए हों और किसी संबंधित लोगों के घर चले गए हों , उसने अपने सभी सगे संबंधियों के यहां पूरी खोजबीन की परंतु कहीं से भी कुछ पता नहीं चला  अंत में थक हारकर पत्नी सविता देवी ने अपने पति के गुम हो जाने का एक आवेदन सोनो थाना को देते हुए अपने पति का खोज करने की गुहार लगाई है । उन्होंने गुम हुए अपने पति के खबर 7033390503 पर देने को मांग प्रशासन तथा लोगों से की है।

(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 12/2/2018, सोमवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ