Gidhaur.com (चकाई) : प्रखंड के हेठ चकाई गांव में शुक्रवार को रामचरित मानस महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञस्थल से शुरू हुई और परियोजना हाई स्कूल, चकाई बाजार होते हुए पीपीवाई कॉलेज के रास्ते चहबच्चा आहार पहुंची जहां विद्वान पंडितो ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी कलशों में जल भरवाया। जहां से कलश यात्रा गोला दुर्गा मंदिर होते हुए खास चकाई होते हुए यज्ञस्थल पर पहुंची।
कलश यात्रा में 251 कुंवारी कन्याएं एवं महिलाएं गेरुआ वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लेकर चल रही थी। वही हजारों की संख्या में श्रद्धालु महावीर पताका लिए ढ़ोल-नगाड़े के धुन पर राम नाम का जयघोष करते हुए साथ-साथ चल रहे थे।
यज्ञ आयोजन समिति के सदस्य सह पूर्व जिला पार्षद सुरेश राम ने बताया कि यजमान के रुप मे लालमणि सिंह तथा प्रवचन कर्ता के रुप मे अयोध्या के महंत वैदेही वल्लभ शरण श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।
यज्ञ आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। कलश यात्रा में यज्ञ समिति के सदस्य अवधकिशोर राम, लक्ष्मी राम, दिनेश राम, वरुण यादव, शंकर यादव, विभीषण यादव, श्याम कुमार सहित सैंकड़ों लोग सम्मिलित हुए।
सुधीर कुमार यादव
चकाई | 17/02/2018, शनिवार