चकाई : वेतन विसंगतियों को लेकर शिक्षक संघ ने बीईओ के खिलाफ दिया धरना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 17 फ़रवरी 2018

चकाई : वेतन विसंगतियों को लेकर शिक्षक संघ ने बीईओ के खिलाफ दिया धरना

Gidhaur.com (चकाई) : वेतन विसंगति को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम स्वरूप प्रसाद के विरुद्ध बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रखंड संसाधन केंद्र के समक्ष सैकड़ों नियोजित शिक्षकों ने प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित संघ के जिलाध्यक्ष संजीव कौशिक ने कहा कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा वेतन भुगतान में गड़बड़ी कर शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। अगर जल्द वेतन विसंगतियों को दूर नहीं किया गया तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बीइओ द्वारा उत्पन्न वेतन विसंगति की सूचना वरीय पदाधिकारियों को भी देकर समाधान की गुहार लगाई गई है।

वहीं प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश पासवान ने कहा कि कई दफा वेतन विसंगति को दूर करने के लिए बीइओ से आग्रह किया किया गया लेकिन परिणाम कुछ भी नहीं निकला। शिक्षकों के प्रति प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का ऐसा उदासीन रवैया खेदजनक है। अगर जल्द शिक्षकों के वेतन से संबंधित समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। कार्यक्रम को प्रमोद कुमार, सुरेश चंद्र यादव, इम्तियाज आलम, उमेश दास, सुरेश साह, संजय साव, बबलू दुबे, शैलेश चौधरी, अरशद आजाद, पुलिस वर्मा, तरुण मिश्रा, रंजीत आजाद, सावित्री कुमारी, सुष्मिता स्वाति, राजू पांडेय, चंदा कुमारी, नीरज पांडेय, पवन पाठक, सुरेंद्र दास, शोभा कुमारी, सरिता कुमारी, प्रीति कुमारी, रेणु कुमारी, आंद्रेयस मुर्मू, प्रशांत कुमार, राहुल कुमार, दाऊद अंसारी राधेश्याम साह, विजय ठाकुर, हीरेन्द्र यादव कुणाल कुमार, खुशबू कुमारी आदि ने भी संबोधित किया। धरना के बाद संघ के एक शिष्टमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

सुधीर कुमार यादव
चकाई      |      17/02/2018, शनिवार

Post Top Ad -