सोनो : भाजपा कार्यालय में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 14 जनवरी 2018

सोनो : भाजपा कार्यालय में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती

Gidhaur.com (सोनो) : भाजपा किसान मोर्चा के सोनो प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने कहा है कि सोनो प्रखंड से पार्टी हित के लिए मे संगठन के लिए सदैव तत्पर हूँ और पूरी निष्ठा के साथ रहुंगा।
शुक्रवार को भाजपा कार्यालय सोनो में आयोजित स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती समारोह के अवसर पर उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि पार्टी हित एवं संगठन के विस्तार को लेकर लोगों को जोड़ने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के जनता को होने वाली कठिनाइयों को दूर करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
जयंती समारोह में उपस्थित लोगों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर श्री सिंह ने उपस्थित लोगों से स्वामी विवेकानंद के राह पर चलने की अपील करते हुए कहा कि एक युवा संन्यासी के रूप में भारतीय संस्कृति की सुगंध विदेशों में बिखेरने वाले स्वामी विवेकानंद साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रचंड विद्वान थे। उन्होंने योग, राजयोग एवं ज्ञानयोग जैसे ग्रंथों की रचना कर युवा जगत को एक नई राह दिखाई है। जिसका प्रभाव जन-मानस पर युगों-युगों तक छाया रहेगा। कन्या कुमारी में निर्मित उनका स्मारक आज भी महानता की कहानी कह रहा है।
भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष परशुराम मंडल ने कहा कि भारत में हिन्दू धर्म को बढ़ाने में उनकी मुख्य भूमिका रही। भारत को औपनिवेशक बनाने में उनका मुख्य सहयोग रहा।
इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मो. अस्फाक आलम ने कहा कि विवेकानंद ने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन की स्थापना की जो आज भी भारत में सफलतापूर्वक चल रहा है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष मीना देवी, शिवकुमार बरनवाल, भास्कर मंडल, रधिया देवी, उर्मिला देवी तथा मालती देवी सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।
चन्द्रदेव बरनवाल
सोनो      |       13/01/2018, शनिवार

Post Top Ad -