Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : विद्यादायिनी स्टडी सर्कल में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : शुक्रवार को जमुई के के.के.एम. कॉलेज रोड स्थित विद्यादायिनी स्टडी सर्कल शिक्षण संस्थान में स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम कु शुरुआत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सरस्वती अर्जुन एकलव्य महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के शिक्षक प्रो. रामजीवन साहू ने अपने सम्बोधन में स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से राष्ट्र निर्माण के लिए आज के युवाओं में आवश्यक तत्वों पर बात की। उन्होंने बताया कि स्वामी जी ने किस प्रकार के आधुनिक भारत की कल्पना की तथा इसमें आज के युवाओं की सहभागिता को भी समझाया।
विद्यादायिनी स्टडी सर्कल के संचालक सुशांत शेखर उर्फ़ अंकित सर ने युवाओं को शिक्षा के साथ नैतिकता के विषय पर संबोधित किया। उन्होंने बताया कि बिना नैतिकता के शिक्षा का कोई महत्व नहीं होता है। आज के युवाओं को उच्च नैतिक शिक्षा के साथ-साथ समाज तथा राष्ट्र के नवनिर्माण में अग्रसर होना चाहिए।
कार्यक्रम ने संस्थान के दर्जनों छात्र-छात्राओं बे भाग लिया और स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरित होते नजर आए।
सुशान्त साईं सुन्दरम
Gidhaur.com       |         12/01/2018, शनिवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ