जमुई : राष्ट्रीय युवा दिवस पर एबीवीपी ने निकाली शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा जमुई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 13 जनवरी 2018

जमुई : राष्ट्रीय युवा दिवस पर एबीवीपी ने निकाली शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा जमुई

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की 155 वीं जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जमुई में शोभायात्रा निकाली गई। जिसकी अगुवाई एबीवीपी के नगर मंत्री हर्ष सिंह एवं जिला संयोजक शैलेश भरद्वाज ने की। इस शोभायात्रा में सैकड़ो युवाओं और परिषद के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
शोभायात्रा के. के. एम. कॉलेज परिसर से निकल कर पूरे शहर में भ्रमण करते हुए वापस के. के. एम कॉलेज में आकर समाप्त हुआ।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जमुई जिला प्रशासन की चार गाड़ियां शोभायात्रा के साथ चल रही थी। जिसका नियंत्रण जमुई डिप्टी पुलिस अधीक्षक कर रहे थे।
शोभायात्रा में मौजूद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निहाल वर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की 155 वीं जयंती पर जमुई एवं गिद्धौर इकाई द्वारा संयुक्त रूप से इस शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया।
जिला संयोजक शैलेश भरद्वाज ने सभी छात्रों को युवा दिवस के अवसर शपथ दिलाया कि स्वामी विवेकानंद जी के भारत को विश्व गुरु बनाने का सपने को साकार करेंगे। सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक समाज मे पुरुष के समान महिलाओं का भी अधिकार और सम्मान न मिल जाता तब तक हमारा भारत विश्व गुरु नही बन सकता।

अभाविप छात्रों के साथ-साथ छात्राओं को भी आगे लाने का प्रयास कर विवेकानंद जी के सपनो को साकार कर रहा हैं।
मौके पर मौजूद सभी छात्रों ने यह शपथ लिया कि हम सब अपने अधिकार और सम्मान के लिए मिलकर एक आवाज बनेंगे और सभी युवा आपस में कदम से कदम मिलाकर नव राष्ट्र का निर्माण करेंगे।
शोभायात्रा में प्रमुख रूप से जिला प्रमुख राजीव रंजन, नगर उपाध्यक्ष धनराज कुमार, विकास सर, अभिषेक सर, गिद्धौर नगर मंत्री विकास यादव, राहुल राज, नितिश महतो, संदीप गुप्ता, मोनू कुमार, शशि राम, निशु कुमार, बिट्टू कुमार, मंटु तिवारी, चीकू सिंह, नवीन कुमार, लक्की कुमार, रिशु कुमार, शुभम कुमार, सोनू कुमार, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ वाजपेयी, कार्यालय मंत्री सूरज ठाकुर, एसएफडी प्रमुख कुंदन यादव, खेल प्रभारी सावन मंडल, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार, नगर कार्यकारिणी प्रमुख कुंदन मिश्रा, नगर कार्यकारिणी सदस्य सन्नी कुमार, मंजीत रॉय, बालमुकुंद कुमार, जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार सहित सैकड़ों युवाओं ने शोभायात्रा में शामिल होकर चंट्टानी एकता का परिचय दिया।
सुशान्त साईं सुन्दरम
Gidhaur.com      |     13/08/2019, शुक्रवार

Post Top Ad -