Gidhaur.com (चकाई) : प्रखंड के परांची गांव में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक जिलाध्यक्ष आदित्य प्रकाश रौशन की अध्यक्षता में एक बैठक की गयीं। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती का 62 वा जन्मदिन अगामी 15 जनवरी को समारोहपूर्वक डाकबंगला परिसर में मनाने का निर्णय लिया गया।
मौके पर बसपा के प्रदेश महासचिव पृथ्वीराज हेम्ब्रम ने कहा की जयंती समारोह को बड़े पैमाने पर मनाया जायेगा इसके लिए पूरे विधानसभा स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रदेश महासचिव ने कहा कि अभी से ही पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाये ताकि पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके। पार्टी को मजबूत प्रदान करने के लिए चकाई विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार नये सदस्य बनाये जायेगे।
मौके पर विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र दास, अरविंद दास, रंजीत दास, महेंद्र दास, संजय टुडू, बबलू सोरेन, ब्रह्मदेव दास, लालमोहन दास, उमेश दास, जगदीश दास, मनोज दास सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
सुधीर कुमार यादव
चकाई | 07/01/2018, रविवार
चकाई | 07/01/2018, रविवार






