Gidhaur.com (चकाई): चकाई हाई स्कूल के मैदान में रविवार को आम आदमी पार्टी की एक बैठक जिलाध्यक्ष राजकुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी का सांगठनिक विस्तार करते हुए प्रखंड इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अजय कुमार को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही रंजन कुमार सुमन को उपाध्यक्ष तथा सीताराम कुमार को प्रखंड सचिव बनाया गया। वही विकाश दास को संगठन सचिव मनोनित करते हुए प्रखंड के 23 पंचायतो में कमिटी गठित करने का निर्देश दिया। मौके पर पार्टी के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।
सुधीर कुमार
चकाई | 08/01/2018, सोमवार
चकाई | 08/01/2018, सोमवार





