Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : 22 दिसंबर से नवादा में आयोजित हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बिहार प्रदेश का अधिवेशन का आज समापन हुआ। जिसके बाद प्रदेश के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं को दायित्व की घोषणा की गई। जिसमें जमुई जिला के जिला संयोजक के रूप में शैलेश भारद्वाज एवं प्रदेश कार्यकारिणी निहाल वर्मा को नियुक्त किया गया। इसकी घोषणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मोती जी द्वारा की गई।
दायित्व मिलने के पश्चात् नवनियुक्त जिला संयोजक शैलेश भारद्वाज एवं प्रदेश कार्यकारिणी निहाल वर्मा को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। साथी कार्यकर्ताओं द्वारा इन दोनों को छात्र एवं समाज हित के लिए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विदित हो कि शैलेश भारद्वाज एवं निहाल वर्मा वर्ष 2012 से ही विद्यार्थी परिषद से जुड़े हैं एवं इस दौरान सक्रीय रूप से अपना योगदान दे रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही शीर्ष अधिकारीयों द्वारा इन्हें पद का दायित्व सौंपा गया है।
दायित्व मिलने पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक उपेन्द्र भाई त्यागी ने नवादा अधिवेशन पहुँच कर दोनो को दिया बधाई दी।
सुशान्त साईं सुन्दरम
Gidhaur.com | 25/12/2017, सोमवार
Gidhaur.com | 25/12/2017, सोमवार