सोनो : जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 27 दिसंबर 2017

सोनो : जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Gidhaur.com(सोनो) :- जनता दल यूनाइटेड सोनो के द्वारा बुधवार को कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मध्य विद्यालय पैरा मटिहाना के प्रांगण में जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू नेता सह पुर्व जिला पार्षद ब्रह्मदेव रावत ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चकाई प्रखंड अध्यक्ष श्री राजीव रंजन वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री रावत ने सदस्यता अभियान एवं बुथ कमैटी बनाने का निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित चकाई प्रखंड अध्यक्ष श्री वर्मा ने सात निश्चय, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने लोक शिकायत अधिनियम की जानकारी विस्तृत रुप में दी , उन्होंने कार्यकर्ताओ को संगठित होकर रहने तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की ।
इस मौके पर जिला सचिव अयोध्या मंडल, मो० इजहार अंशारी , मो० तोफीक , निरंजन सिंहा , बिनोद कुमार मंडल , चंदन यादव , अजीत रावत , धर्मेंद्र रजक , लालमोहन रावत , अरविंद  शर्मा , हरिकिशन दास तथा नकुल ठाकुर सहित सैंकड़ों जदयू के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 27/12/2017 (बुधवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -