अलीगंज : दिन में बह रही सर्द हवाएं, पारा लुढका - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 27 दिसंबर 2017

अलीगंज : दिन में बह रही सर्द हवाएं, पारा लुढका

Gidhaur.comअलीगंज (जमुई) : वर्ष2017 अपने अंतिम पायदान की ओर बढ़ रहा है।ठंड ने भी जोर पकड़ना शुरू कर दिया है।पुराने साल की विदाई और नये साल के आगमन के जश्न पर कहीं ठंड का प्रभाव भारी न पड़ जाए।पारा लुढ़क रहा है।दिन के समय में भी ठंडी हवाएं चलने से लोगों का बुरा हाल है।आसमान में बादल छाये रहने से अब कुहासा भी सुबह में अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है।अभी सुबह व शाम को ठंड का असर ज्यादा रह रहा है।जिस कारण लोग बीमारियों के शिकार भी हो रहे हैं।ठंड का असर बढ़ने के कारण फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।इन दिनों कोहरा काफी ज्यादा पड़ने लगा है । कोहरे से मटर ,आलू,टमाटर,सरसों ,की फसलें प्रभावित होगी।मौसम के बदलाव का असर यातायात पर भी पड़ रहा है।सुबह घने कोहरे व धुंध के कारण वाहनों की गति धीमी पड़ी है।
    (चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 27/12/2017 (बुधवार)
www.gidhaur.com

Post Top Ad -