चकाई : फुटबॉल प्रतियोगिता में नुनतारा टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 6 दिसंबर 2017

चकाई : फुटबॉल प्रतियोगिता में नुनतारा टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा


Gidhaur.com (चकाई):- स्थान था चकाई प्रखंड के ठाड़ी पंचायत अंतर्गत बेंदरा मैदान का, जहाँ मरांग बुरु स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में नुनतारा की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मंगलवार को अंतिम एवं फाइनल मुकाबला में नुनतारा एवं महेशपत्थर के बीच खेला गया। जिसमें नुनतारा ने एक गोल से मेहशापत्थर टीम को पराजित किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब रामू किस्कू को दिया गया एवं पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैंन ऑफ द सीरीज सुनील मंराडी को चुना गया। मैच में रेफरी की भूमिका बबलू मुर्मू ने निभाई। मैच के अंत में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राम लखन मुर्मू ने विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी एवं पुरस्कार का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने पुरस्कार पाने वाले सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
मौके पर सुरेंद्र मरांडी, बेजनाथ मुर्मू ,जोशी बेसरा ,मंगल मुर्मू ,राजेंद्र मुर्मू ,संजय लाल मुर्मू ,मंजू हांसदा, कामदेव मुर्मू ,शिवा सोरेन, मनोज मुर्मू,राजू मुर्मू ,मंटू मरांडी सहित बड़ी संख्या में दर्शक इस रोमांचक खेल का लुफ्त उठाते नजर आए।
(श्याम सिंह तोमर )
चकाई | 06/12/2017 (बुधवार) 

Post Top Ad -