Gidhaur.com (चकाई) : कृषि विकास सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष भुनेश्वर यादव के अध्यक्षता में सोमवार को स्थानीय कार्यालय में एक बैठक की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा की आगामी 7 दिसम्बर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह उक्त सम्मेलन में भाग लेंगे। साथ ही इस सम्मेलन में चकाई प्रखंड से सैकड़ो की संख्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से पटना चलने का की आह्वान किया गया।बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंगराज राय, प्रखंड अध्यक्ष शालिग्राम पांडेय, सुरेश चंद्र गिरी, अमित दुवे, पावरित राय, शिवू पांडेय, अमरनाथ तिवारी, राज बिहारी शुक्ला, पवन वर्णवाल, संयोग केशरी, प्रमोद पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
(सुधीर कुमार)
चकाई | 05/12/2017, मंगलवार