अलीगंज : हाई स्कूल में लगा बायोमेट्रीक, अब गुरू जी को समय की रहेगी पाबंदी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017

अलीगंज : हाई स्कूल में लगा बायोमेट्रीक, अब गुरू जी को समय की रहेगी पाबंदी

Gidhaur.com अलीगंज(जमुई):- अब शिक्षा विभाग विधालय से फरार व समय पर नहीं आने और जाने वाले शिक्षको पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया  है।अब शिक्षको को समय पर आना और जाना होगा।अब गुरू जी को समय की रहेगी पाबंदी।प्रखंड के +2हाई स्कूल अलीगंज सोनखार, उच्च विद्यालय अलीगंज,सर्वोदय उच्च विद्यालय छतियैनी में बायोमेटरीक मशीन लग चुका है। अभी प्रखंड के तीन विधालयो में यह मशीन लगा है। और अब समय से गुरूजी विधालय आने और जाने लगें है।
क्या कहते हैं विद्यालय के प्रभारी :-
विधालय प्रभारी मो सलाउदीन ने बताया कि सरकार की यह अच्छी पहल है।यह बायोमेटरीक मशीन लगने से अब शिक्षकों  को समय की रहेगा पाबंदी।
कहते हैं जिला शिक्षा पदाधिकारी :-
इस बाबत पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी विधानंद सिंह ने बताया कि अभी कुछ विधालय में लगा है,और जल्द ही  शिक्षा विभाग के द्वारा सभी स्कूलो  में यह बायोमेट्रीक मशीन लगेगा।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 08/12/2017(शुक्रवार)
Edited by-Abhishek Kumar Jha
www.gidhaur.com

Post Top Ad -