अलीगंज : दहेज प्रथा व बाल विवाह के खिलाफ निकाली गयी जागरूकता रैली - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 23 दिसंबर 2017

अलीगंज : दहेज प्रथा व बाल विवाह के खिलाफ निकाली गयी जागरूकता रैली


Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : अलीगंज में शनिवार को दहेज प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली में कुशल युवा कार्यक्रम व कई निजी कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली को प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम व जदयु के प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता व पूर्व मुखिया रामकली मेहता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
बीडीओ इमाम ने कहा कि दहेज व बाल विवाह समाज के लिए एक अभिशाप है। इसे दुर करने में सभी लोगों को सहयोग करना होगा और संकल्प लें कि हम दहेज न लेंगे न देंगे। जदयु प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता ने कहा कि दहेज समाज को बर्बादी की ओर ले जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग जागरूकता के अभाव में बाल विवाह कर देते है। जिससे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाता है।

रैली रवाना करने के पूर्व सैकड़ों छात्र-छात्रांए दहेज न लेने व बाल विवाह न करने व कराने का संकल्प लिया। 
मौके पर राम कली मेहता, संदीप कुमार, मधुसूदन कुमार, राहुल कुमार, मंजीत कुमार, प्रियंका कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्रांए उपस्थित थे। यह रैली बीआरसी मैदान से निकलकर अलीगंज बाजार का भ्रमण करते हुए मानपुर दरखा समेत पुरे गांव तक का भ्रमण किया।

चन्द्रशेखर सिंह
अलीगंज
      |      23/12/2017, शनिवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -