पटना : छठ पर्व को लेकर नवयुवकों ने चलाया स्वछता अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 22 अक्टूबर 2017

पटना : छठ पर्व को लेकर नवयुवकों ने चलाया स्वछता अभियान

Gidhaur.com (पटना) : बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन जहाँ जोर-शोर से घाटो का निरीक्षण करने और साफ़-सफाई में लगा हुआ है। इन सबके बीच छात्रों में शिक्षा का अलख जगा रहे डॉ. एम. रहमान ने कई छात्रों के साथ पटना के काली घाट की सफाई किया। दरभंगा हाउस से गंगा की काली मंदिर घाट अपने आप मे इतिहास को दर्शन कराती है। इस घाट पर स्थित माँ काली के दर्शन करने प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु आते हैं। इस घाट पर हर साल भाड़ी संख्या में लोग छठ के अर्ध्य देने आते है।
सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले अदम्य अदिति गुरुकुल के संस्थापक डॉ. रहमान ने हर संप्रदाय के छात्रों के साथ छठ घाट की सफाई करके समाज को एक बड़ा संदेश दिया है। डॉ. रहमान ने कहा कि समाज में मिलजुलकर और साथ चलकर ही हम सही नागरिक होने का कर्तव्य निभा सकते हैं और जीवन में सफल होने के लिए भी ये सबसे जरुरी है।
इस मौके पर डॉ. रहमान के साथ अदम्य अदिति गुरुकुल के निदेशक मुन्ना और संस्थान के सैकड़ों छात्र उपस्थित थे। छात्र पुनपुन यादव ने कहा की गुरु रहमान सर के नेतृत्व में आज इस घाट की सफाई की गई है। गंगा, यमुना तहजीब का इससे बड़ा उदहारण कही नही मिलेगा। एक अच्छे भारत का निर्माण सामाजिक कार्य और समाज मिलकर ही कर सकता है, कोई व्यक्ति विशेष नही। जितेन्द्र बताते हैं कि डॉ. एम. रहमान शिक्षक के रुप में जहां हर साल बड़ी संख्या में छात्रों को सफलता क़े टीप्स पढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, वहीं अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन भी वे बखूबी तरीके से करते हैं। डॉ. रहमान गरीब, अनाथ और दिव्यांग छात्रों को महज 11 रुपए में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराते है।

(अनूप नारायण)
पटना    |    22/10/2017, रविवार

Post Top Ad -