जमुई : लेखनी के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा संपन्न, सहभोज आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 22 अक्टूबर 2017

जमुई : लेखनी के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा संपन्न, सहभोज आयोजित

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : लेखनी के देवता एवं समस्त प्राणियों के पाप-पुण्य का हिसाब रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा पूरे हर्षोल्लास के साथ शनिवार को संपन्न हुआ। कायस्थ महापरिवार के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज एवं देश की खुशहाली की कामना की।
इस पूजा को लेकर सुबह से ही कायस्थ परिवार जुटे हुये थे। घरों में पूजा-अर्चना करने के उपरांत कायस्थ महापरिवार के लोगों ने जमुई के शास्त्री कॉलोनी स्थित जे.एस. रेस्ट हाउस में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर अपने आराध्य देव की पूजा की।


'मषि भाजन संयुक्श्च रसि त्वम महीतले' के मंत्र के साथ चित्रांशों द्वारा कलम एवं दवात की पूजा की गई। चित्रांश महापरिवार द्वारा आयोजित इस सामुहिक पूजा कार्यक्रम में जिलाभर के कायस्थों ने भाग लिया।

प्रतिवर्ष इस पूजा में कायस्थ समाज के सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। 
भगवान चित्रगुप्त की पूजा के उपरांत कायस्थ समाज द्वारा सहभोज का आयोजन किया गया जिसमें तकरीबन डेढ़ हजार से अधिक चित्रांश बंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर चित्रांश महापरिवार के रामशंकर प्रसाद, संजीव कुमार सिन्हा (संजू), मुकेश कुमार सिन्हा (बब्लू), सूर्य प्रकाश सिन्हा, विवेक कुमार, धीरज कुमार, जितेंद्र सिन्हा, संतोष सिन्हा, विश्वनाथ सिन्हा, सत्येन्द्र सिन्हा, विवेक कुमार सिन्हा, राजीव शंकर, मनीष सिन्हा, रोशन सिन्हा, आशीष प्रीतम, मुकेश कुमार वर्मा, मनीष सहाय सहित हजारों चित्रांश बंधुओं ने हिस्सा लिया।
रविवार को सुबह 10 बजे हवन पूजा किया जाएगा एवं  प्रतिमा विसर्जन दोपहर 2 बजे होगी। 

Gidhaur.com     |     21/10/2017, शनिवार


Post Top Ad -