जमुई : शोभायात्रा के साथ हुआ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 22 अक्टूबर 2017

जमुई : शोभायात्रा के साथ हुआ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन


Gidhaur.com (जमुई) : भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन रविवार की देर शाम धूमधाम से किया गया. इस अवसर पर चित्रांश महापरिवार के सदस्यों द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ ढोल-बाजों सहित भगवान चित्रगुप्त जी की शोभा यात्रा निकाली गई. प्रतिमा की स्थापना शनिवार को चित्रांश महापरिवार द्वारा जमुई के शास्त्री कॉलोनी स्थित जे.एस. रेस्ट हाउस में की गई थी.

कलम जीवियों के आराध्य एवं सृष्टि के सभी प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की शोभा यात्रा जे.एस. रेस्ट हाउस स्थित पूजा स्थल से निकाली गई जिसे शहर के शास्त्री कॉलोनी, सिरचंद नवादा, बस स्टैंड से परिभ्रमण करते हुए कल्याणपुर के हनुमान घाट ले जाया गया.

इस दौरान युवा चित्रांश बंधू ढोल की थाप के साथ थिरकते नजर आए. हनुमान घाट में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

इस अवसर पर रामशंकर प्रसाद, संजीव कुमार सिन्हा (संजू), मुकेश कुमार सिन्हा (बब्लू), सूर्यप्रकाश सिन्हा, धीरज कुमार, जितेंद्र सिन्हा, संतोष सिन्हा, विश्वनाथ सिन्हा, सत्येन्द्र सिन्हा, विवेक कुमार सिन्हा, राजीव शंकर, मनीष सिन्हा, रौशन सिन्हा, आशीष प्रीतम, मुकेश कुमार वर्मा, मनीष सहाय, सुशान्त शेखर, हिमांशु नारायण लाल, राजकुमार सिन्हा, राहुल सिन्हा, कुमार गौरव, दीपक कुमार सिन्हा, पवन सिन्हा, शिव नारायण, नीलमणि सहाय, रुपेश सिन्हा सहित जिलाभर के कायस्थ बंधु बड़ी संख्या में उपस्थति थे.

शोभा यात्रा एवं विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय प्रशासन द्वारा चौकसी बरती गई. जमुई सदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौके पर नजर आये.

सुशान्त साईं सुन्दरम
Gidhaur.com    |    22/10/2017, रविवार

Post Top Ad -