सशस्त्र सीमा बल द्वारा लगाया गया चिकित्सा शिविर, 212 मरीजों का हुआ इलाज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 21 सितंबर 2017

सशस्त्र सीमा बल द्वारा लगाया गया चिकित्सा शिविर, 212 मरीजों का हुआ इलाज

Gidhaur.com : बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पानीचुआ में चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें सशस्त्र सीमा बल के सोलहवीं वाहिनी के चिकित्सक श्री कुल्दीप सिंह शेखावत द्वारा कुल 212 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 65 पुरुष 80 महिला एवं 67 बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया।
पानीचुआ जैसे इलाके को एक समय नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। वहाँ आजादी के बाद संभंवतः इस तरह के चिकित्सा कार्यक्रम का आयोजन पहली बार किया गया। इस क्षेत्र में पानीचुआ, पहाडपूर, कठावर और बाराजोर जैसे पहाड़ी इलाकों में अनेक प्रकार के रोग अपना गढ जमाये रहते हैं।
इस तरह के चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जांच से लोगों मे काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर पहाड़ी बच्चों के बीच पावरोटी, बिस्कुट आदि का वितरण भी किया गया।

इस दौरान उप-कमान्डेन्ट श्री पी. के. मेहन्दी ने लोगों के बेहतर जीवन व्यापन की कामना की। उक्त मौके पर सहायक संतोष कुमार व कमान्डेन्ट के अन्य जवान उपस्थित थे

(चंद्रदेव बरनवाल)
सोनो      |      21/09/2017, बुधवार

Responsive Advertisement